डिप्टी सीएम के पैतृक गांव के मंदिर में चोरी:विश्वेश्वरनाथ शिवालय से चांदी के मुकुट और मूर्तियां ले गए बदमाश; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के पैतृक गांव ढेरा में स्थित विश्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में गुरुवार रात चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान की मूर्तियां और चांदी के आभूषण ले लिए। पीतल की मूर्तियां, चांदी के मुकुट और आंखें चोरी मंदिर के पुजारी भीम शंकर शुक्ला ने बताया कि 8 जनवरी की रात करीब 10 बजे वे सो गए थे। सुबह पूजा के लिए बाहर जाने पर देखा कि मंदिर का मुख्य ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा गया तो दुर्गा जी की पीतल की दो मूर्तियां, पार्वती जी की बड़ी मूर्ति का चांदी का मुकुट, हनुमान जी का चांदी का मुकुट और घरौआ माता मंदिर की मूर्ति की चांदी की आंखें गायब थीं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मऊगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि 9 जनवरी की शाम 5 बजे पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों में नाराजगी मंदिर में हुई इस चोरी से श्रद्धालुओं में असंतोष है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *