डिप्टी सीएम बोले- अरावली पहले से संरक्षित और आरक्षित:बैरवा बोले- इसमें कोई राजनीतिक अड़ंगा लगाते हैं तो वह ठीक नहीं

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने अरावली मुद्दे पर कहा- अरावली राष्ट्रीय धरोहर है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि अरावली पहले से ही संरक्षित है, पहले से ही आरक्षित है। अरावली पर अब भी कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। अब इसका कोई राजनीतिक अड़ंगा बनाते हैं, तो यह ठीक नहीं है। अरावली के संरक्षण को लेकर हम सब साथ हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था सख्त टोंक में बैरवा समाज के 20वें प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम बैरवा ने चोमूं में हुए उपद्रव को लेकर कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने पहले से ही कानून व्यवस्था को सख्त किया है। कानून अपना काम कर रहा है। इस तरह के उपद्रव आगे नहीं हो, इसको लेकर के कानून अपना काम कर रहा है। चोमूं में जो भी है वह सब निगरानी में है कानून अपना काम कर रहा है। प्रशासन मुख्यमंत्री के निर्देशन में अपना काम कर रहा है। प्रदेश में जो भी काम होता है वह पारदर्शी तरीके से होता है। भाजपा पारदर्शी तरीके से और एक विजन लेकर काम करती है इसलिए अगर जो सोच और जो विजन है जो विकास का जो हमारा विकसित भारत का जो सपना है।उसे विकसित भारत के सपने के लिए हमें जो भी प्रयास करने हैं, जो भी विकास की दृष्टि से राजस्थान प्रदेश को मुख्यधारा में मिलकर काम कर रहे हैं। बोले- SIR का काम पहली बार थोड़े ही हो रहा पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट द्वारा एसआईआर के नाम पर गरीब, असहाय, आदिवासी, दलितों के वोट काटने के लगाए आरोपों पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि एस आई आर का कार्य पहली बार थोड़ी हो रहा है यह पहले भी हुआ है। एस आई आर में जो वास्तविक भारत का मतदाता हो, वास्तविक भारत का निवासी हो, वह वोट देने का अधिकारी हो ओर कोई बाहर का हो या कोई गलत वोट डाले नहीं। मतदाता का एक जगह नाम हो, दो जगह नाम नहीं हो, ऐसी जो विसंगति है ,उसी को तो दूर करने के लिए एस आई आर में किया जा रहा है। उसी को दूर करने के लिए मैं निर्वाचन आयोग को धन्यवाद देना चाहूंगा कि यह एस आई आर का काम करके और अच्छा एक वास्तविक मतदाता कि पहचान होगी। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह प्रदेश के मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है उसको लेकर हम क्या बोल सकते हैं। प्रतिमा सम्मान समारोह में टोंक के पूर्व कलेक्टर ओपी बैरवा, पूर्व राज्य सभा सांसद रामकुमार वर्मा, निवाई के पूर्व विधायक कमल लोदी, बैरवा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष शिवराज बैरवा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *