डिलीवर मैन को लुटेरों ने घेरा, शोर मचाने पर बचा

शिमलापुरी इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े गैस सिलेंडर डिलीवरी के दौरान लूट की वारदात सामने आई। गोविंद नगर की गली नंबर-4 में सुबह करीब 11 बजे बच्चन गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय संतोष कुमार से 4- 5 हथियारबंद युवकों ने नकदी लूटने की कोशिश की। आरोपियों ने उसे घेरकर धमकाया और उसके पास मौजूद नकदी छीनने की कोशिश की। जान बचाने के लिए संतोष पास ही एक ग्राहक के घर में घुस गया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और लुटेरों का पीछा किया। गैस एजेंसी मालिक मनजीत सिंह ने बताया कि डिलीवरी मैन रोज की तरह घरेलू सिलेंडर सप्लाई कर रहा था, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर एजेंसी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से कुछ संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन शातिर बदमाश भीड़ को चकमा देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *