लुधियाना| लुधियाना के जालंधर बाईपास के नजदीक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार का सिर डिवाइडर से जा टकराया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे में उसकी नाक की हड्डी टूट गई और एक आंख बाहर आ गई। गंभीर हालत में व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


