पनबस और पीआरटीसी यूनियन की रैलियां 6 को

लुधियाना| पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब की बैठक संरक्षक कमल कुमार और प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल की अध्यक्षता में ईसड़ू भवन, में संपन्न हुई। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के कर्मचारी अपनी जायज और हक की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे थे, लेकिन सरकार द्वारा गेट रैलियां कर रहे कर्मचारियों पर दमन किया गया। कर्मचारियों पर नाजायज मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेलों में डाल दिया गया। पीआरटीसी यूनियन लुधियाना के अध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की और बलजिंदर सिंह ने ऐलान किया कि 6 जनवरी को सभी डिपो गेटों पर भारी गेट रैलियां की जाएंगी और कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेंगे। 9 को संगरूर में कन्वेंशन कर पक्का धरना शुरू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *