जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) के पाली वृत्त के तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन मंगलवार को जोधपुर डिस्कॉम पाली के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने पाली वृत्त ऑफिस में किया।
कार्मिक अधिकारी श्वेता जादौन ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को वॉलीबॉल, रस्साकशी, शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं में निर्णायक दलपतसिंह राजपुरोहित रहे। कार्यक्रम अधिशाषी अभियंता मनीष माथुर, बी.एस. मीणा, राकेश शर्मा, जीतेन्द्र अरोड़ा, आर.के. मीणा एवं लेखाधिकारी गुमान सिंह सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का संचालन कनिष्ठ अभियंता हेमन्त पटेल ने किया। जिसमें सोजत खण्ड विजेता एवं पाली खण्ड उपविजेता रहा। रस्साकशी प्रतियोगिता का संचालन सहायक अभियंता गजेन्द्र सिंह देवड़ा ने किया, जिसमें पाली वृत्त विजेता तथा पाली खण्ड उपविजेता रहा।
शतरंज प्रतियोगिता का संचालन सुरेश कुमार कुमावत ने किया गया। महिला वर्ग में श्वेता जादौन विजेता एवं मीना दुर्गेश्वर उपविजेता रहीं। कैरम महिला सिंगल वर्ग में कोमल उदानिया विजेता एवं कोमल भंडारी उपविजेता रहीं। महिला डबल वर्ग में अनिता पंवार व प्रीति छाजेड़ विजेता तथा सोनिया चुण्डावत व मीना दुर्गेश्वर उपविजेता रहीं।
प्रतियोगिताओं के दूसरे बुधवार को बेडमिंटन जिला क्लब में, दौड़ प्रतियोगिता सुल्तान पब्लिक स्कूल में तथा कैरम व शतरंज (पुरुष वर्ग) आयोजित किए जा रहे है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में राजीव शर्मा, कोमल भंडारी, अमर सिंह मीणा, मोतीलाल, सोहनलाल, ऋषभ, तुषार राखेचा, हरिश कुमार, विक्रमसिंह भाटी, जितेन्द्र सिंह शेखावत, सावित्री मीणा, दीक्षा भाटी, मयंक, मनीष शेखर, गोविंद वालोटिया, अमर सिंह, मंथन, योगेश सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।


