ब्रांडेड बोतल में भरी जा रही थी अवैध शराब:विभाग ने 10 ब्रांड से अधिक नकली होलोग्राम किए बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

जिले के मुकुंदगढ़-डूंडलोद क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की टीम ने एक घर पर दबिश देकर भारी मात्रा में नकली होलोग्राम और शराब की बोतलों के ढक्कन बनाने का सामान बरामद किया है। इस सामग्री का उपयोग अवैध शराब को असली ब्रांडेड शराब बताकर बाजार में बेचने के लिए किया जा रहा था। आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में आबकारी डीएसपी लक्ष्मी नारायण सैनी, नवलगढ़ सीआई यशवंत सिंह राठौड़, पीओ रमेश और झुंझुनूं पीओ ताराचंद जाखड़ सहित भारी जाब्ता शामिल था। टीम ने सटीक सूचना के आधार पर मोहम्मद शरीफ पुत्र निमाजुद्दीन के घर पर अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से चौंकाने वाली सामग्री मिली है। अधिकारियों ने बताया कि वहां देशी और अंग्रेजी शराब के 10 से अधिक नामी ब्रांडों के नकली ढक्कन बनाने का सामान रखा हुआ था। इसके साथ ही भारी संख्या में नकली होलोग्राम भी जब्त किए गए हैं। नकली होलोग्राम और ढक्कनों का इस्तेमाल जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी ने बताया कि मिलावटी या अवैध शराब को असली दिखाकर आम लोगों को धोखा देने के लिए किया जाना था। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान तो होता ही है, साथ ही यह लोगों की सेहत के लिए भी बेहद खतरनाक है। मौके से 10+ ब्रांडों के नकली ढक्कन और होलोग्राम भी बरामद हुए हैं। आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी मोहम्मद शरीफ मौके से फरार होने में कामयाब रहा। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। विभाग ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *