गांवों में कोहरा, शहर में मौसम साफ:आधा जनवरी बीतने के बाद तापमान बढ़ने लगा, कड़ाके की सर्दी से राहत

अलवर में आधा जनवरी बीतने के बाद मौसम भी बदल गया है। अब शहर में कोहरा नहीं है। सुबह-सुबह धूप निकलने से सर्दी से राहत है। हालांकि गांवाें में कोहरे का असर बरकरार है। धूप निकलने से दिन में तापमान बढ़ गया है। अब रात को ही कड़ाके की सर्दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ा है। अलवर शहर में पिछले तीन दिनों से मौसम करीब-करीब साफ है। बीच में हल्के बादल जरूर छाए हैं। लेकिन अलवर शहर में कोंहरे का असर नहीं है। जबकि अलवर शहर से दूर गांवों की तरफ कोहरा है। खासकर जिंदोली की घाटी से बानसूर के क्षेत्र में दो दिन घना कोहरा छाया है। कई जगहों पर विजिबिलिटी 10 मीटर के आसपास है। इतना ही कोहरा 7 दिन पहले अलवर शहर में भी था। लेकिन अब इधर कोहरा कम है। दिन में धूप निकलने से सर्दी भी घट गई है। इस बार अलवर जिले में पारा जमाव बिंदू तक नहीं पहुंचा।एक बार भी बर्फ जमने जैसे हाल नहीं बने। हालांकि कुछ दिन तक तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच में आया। लेकिन पिछले सालों की तुलना में सर्दी का असर कम रहा है। दिसंबर के महीने में बहुत कम सर्दी रही। वहीं आधा जनवरी बीतने के बाद अब सर्दी और कम होने लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *