धौलपुर में भाजपा नेता के परिवार में मारपीट:मां ने बेटा और बेटी पर मारपीट का लगाया आरोप, बेटी ने भी मां और मौसी पर किया केस

धौलपुर में भाजपा की पूर्व प्रत्याशी नीरजा शर्मा ने अपने बेटे और बेटी पर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं उनकी बेटी मालविका मुद्गल ने भी मां और मौसी पर मारपीट तथा मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ‘जमीन पर पटक कर लात-घूंसे मारे’
नीरजा शर्मा (60) राजाखेड़ा विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे जब वह घर में काम कर रही थी। तब उनकी बेटी मालविका और बेटा दुष्यंत वहां आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर खाली करने का दबाव बनाया।
नीरजा शर्मा के अनुसार समझाने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की, उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसे मारे। शोर सुनकर उनकी बहन वारिजा भारद्वाज और नौकर छोटू ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। ‘लंबे समय से कर रहे प्रताड़ित’
इसी मामले में दूसरी ओर से शिकायतकर्ता मालविका ने भी आरोप लगाए हैं। मालविका के अनुसार उसी दिन 20 जनवरी को सुबह करीब 11:30 बजे जब वह अपने कमरे से कार्यालय जा रही थीं, तब रसोई के पास उनकी मौसी वारिजा शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज की।
मालविका ने बताया कि जब उन्होंने वीडियो रिकॉर्डिंग करने की कोशिश की, तो उनकी मां नीरजा शर्मा ने उनका मोबाइल फोन गिरा दिया और तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद मां और मौसी ने उनके साथ मारपीट की। मालविका ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, कमरे से बाहर कर दिया गया है और भोजन भी बंद कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी
थाना कोतवाली के प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और न्याय व सुरक्षा की मांग की है। 2023 में लड़ा था चुनाव
नीरजा शर्मा वर्ष 2023 में राजाखेड़ा विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी रही थी। इससे पहले उनके पति अशोक शर्मा 2018 में भाजपा की टिकट से राजाखेड़ा के प्रत्याशी रहे थे। दोनों को ही जीत हासिल नहीं हुई थी। वही नीरजा शर्मा के ससुर पूर्व मंत्री बनवारीलाल शर्मा धौलपुर विधानसभा से कई बार कांग्रेस की टिकट से विधायक रह चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *