डीआईजी बार्डर रेंज ने नए बने कांफ्रेस हॉल का किया उद्घाटन

अमृतसर | देहाती पुलिस दफ्तर में नए बने कांफ्रेस हॉल का डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह और देहाती एसएसपी चरणजीत सिंह ने शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस दौरान देहाती एसपी डी हरिंदर सिंह, डीएसपीज और अन्य सीनियर ऑफिसर उपस्थित थे। डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह ने उद्घाटन करने के बाद सभी सीनियर ऑफिसरों के साथ हॉल में बैठक की और विचार विर्मश किया। डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि नए साल पर देहाती पुलिस की ओर से एक नई पहल की गई है। इससे पहले दबुर्जी पुलिस लाइन में बैठक होती थी, जो पुलिस ऑफिसरों की किसी भी तरह की मीटिंग करने के लिए वहां दूर जाना पड़ता था। अब सिटी पुलिस कमिश्नर दफ्तर के ऊपर बने देहाती दफ्तर में कांफ्रेस हॉल बनाया गया है। यहीं अब सभी देहाती पुलिस ऑफिसर मीटिंग कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *