भास्कर न्यूज | अमृतसर मजीठा के गांव रुमाणा में घर में दाखिल होकर एक महिला को धमकी देते हुए उसके दोनों कान से सोने की बालियां छीकनर भागने वाले दो आरोपियों को काबू कर पुलिस के हवाले किया है, जबकि तीसरा आरोपी हरपाल सिंह निवासी रुमाणा फरार होने में सफल हो गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकाशदीप सिंह उर्फ विशाल और साजन निवासी जिजेयाणी के रूप में हुई है। पुलिस को रमनदीप कौर ने बताया कि वीरवार बाद दोपहर आरोपी हरप्रीत सिंह दो अज्ञात युवकों के साथ उसके घर में आया और तेजधार हथियार दिखा जान से मारने की धमकी देते हुए उसके कानों से वालियां छीनकर फरार हो गया।


