सिटी पुलिस लाइन में लगाया कैंसर जागरूकता कैंप

अमृतसर | पुलिस कमिश्नर की ओर से सिटी पुलिस लाइन में शुक्रवार को कैंसर जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। जिसमें 560 लोगों सहित पुलिस मुलाजिमों के परिवारों ने इस कैंप का लाभ उठाया। कैंप में कैंसर की जांच, शुगर, बीपी, महिलाओं की शांति के लिए मैमोग्राफी टैस्ट, बच्चेदानी के लिए पेप-समेयर टेस्ट, पीएसए टेस्ट, ब्लड कैंसर टेस्ट व अन्य तरह की जांच की गई। डा. कुलवंत सिंह धालीवाल की टीम ने इस कैंप में मरीजों को दवाईयां देते उन्हें इलाज के लिए सलाह दी। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर इस कैंप में पहुंचे। इस मौके डीसीपी स्थानीय सतवीर सिंह, डीसीपी इंवेस्टिगेश्न हरप्रीत सिंह मंडेर, हरकमल कौर व अन्य पुलिस ऑफिसर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *