2013 में रावी दरिया में आई बाढ़ से निपटने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

भास्कर न्यूज | अमृतसर 32 साल की सेवा के बाद प्रदीप कुमार सभ्रवाल डिविजनल कमिश्नर जालंधर के पद से सेवानिवृत्त हो गए। मंगलवार को उनके कार्यकाल का आखिरी दिन था। उन्होंने 1992 में अपना कार्यकाल शुरू किया था। 32 साल की सेवा के दौरान उन्होंने कार्यकारी मजिस्ट्रेट गुरदासपुर, सहायक कमिश्नर गुरदासपुर, एसडीएम गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर, अजनाला, तरनतारन, खन्ना, मलेरकोटला, जिला परिवहन अधिकारी गुरदासपुर और फिरोजपुर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमृतसर, उप निदेशक स्थानीय निकाय अमृतसर जैसे विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं। 2018 में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर उनके नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के लिए तरनतारन को अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल हुआ। उन्हें प्रधानमंत्री ने विशेष प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया। इससे पहले 2013 में अमृतसर में रावी दरिया में बाढ़ से निपटने और उसी वर्ष भगवान वाल्मीकि राम तीर्थ अमृतसर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। 2021 में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव पर तैनात हुए। उनकी सेवाओं को याद करते हुए संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें विदाई पार्टी दी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभ्रवाल ने भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान अधिकारियों द्वारा दिए गए सहयोग को हमेशा याद रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *