अमृतसर| श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की महान शहादत और उनके अटूट साहस को नमन करते हुए डीआर मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूध का लंगर लगाया गया। इस पावन अवसर पर स्कूल परिसर श्रद्धा और सेवा की भावना से सराबोर रहा। महान शहादत से प्रेरणा लेने का संदेश स्कूल के अध्यक्ष दलजीत पठानिया ने साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि इतनी कम आयु में धर्म और सत्य के लिए उनका त्याग संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। यह बलिदान हमें निडरता और सत्यनिष्ठा की सीख देता है। स्कूल के एमडी रविंद्र पठानिया ने कहा कि स्कूल पिछले कई वर्षों से इस परंपरा को निभा रहा है ताकि विद्यार्थियों को सेवा भावना और भाईचारे के संदेश से जोड़ा जा सके।


