डीएलएड : सैकंड ईयर के प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा 8 जनवरी से

पाली | पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर ने डीएलएड द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले 24 हजार अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थी शाला दर्पण पोर्टल के जरिए स्वयं के लॉगइन आईडी व पासवर्ड के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। राज्य के 377 डीएलएड कॉलेजों में पढ़ने वाले द्वितीय वर्ष एवं प्रथम वर्ष के प्रोन्नत अभ्यर्थियों की परीक्षा 8 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा के लिए राज्य में 110 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *