डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में नववर्ष पर करवाई भजन संध्या

अमृतसर| डीएवी इंटरनैशनल स्कूल अमृतसर में नववर्ष के प्रथम दिन वीरवार को हवन यज्ञ एवं भजन संध्या करवाई गई। प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता, शिक्षक वर्ग एवं गैर-शिक्षक वर्ग द्वारा हवन की पवित्र अग्नि में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित की गईं। इस अवसर पर वैदिक भजनों का गायन भी किया गया। प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर सृष्टिकर्ता है, वह अज्ञेय, अनंत और सर्वशक्तिमान है। उसकी इच्छा के विपरीत संसार में कोई भी कार्य संभव नहीं। उसकी कृपा दृष्टि साथ हो तो असंभव भी संभव हो जाता है। इसी न्यायकारी सर्वशक्तिमान ईश्वर की उपासना महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *