डीएवी के छात्रों का नेशनल और राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

लुधियाना| डीएवी पब्लिक स्कूल भाई रणधीर सिंह नगर के चार स्टूडेंट्स ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। समर्थ सिंह स्कूल की अंडर-17 बालक टीम के कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में अंडर-17 टीम ने एसजीएफआई जोनल टूर्नामेंट जीता। एसजीएफआई अंडर-17 जिला चैम्पियनशिप में उपविजेता रही। डीएवी क्लस्टर टूर्नामेंट जीता और डीएवी राज्य चैम्पियनशिप में उपविजेता रही। हाल ही में हरिद्वार में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी उपविजेता स्थान प्राप्त किया। नयन आनंद और रणबीर सिंह युवा तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रणबीर सिंह मंड ने पीसीए अंडर-14 राज्य चैम्पियनशिप में भी भाग लिया। देव दत्त स्कूल की अंडर-14 टीम के कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में अंडर-14 टीम ने लगातार दो वर्षों तक एसजीएफआई जोनल टूर्नामेंट जीता। राजस्थान में आयोजित अंडर-14 एसजीएफआई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में चयनित होकर भाग लिया। हाल ही में डीएवी क्लस्टर टूर्नामेंट और डीएवी राज्य चैम्पियनशिप में भी वे शीर्ष स्कोरर रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *