सहजप्रीत और अरमान की जोड़ी ने मिक्स डबल्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

भास्कर न्यूज | लुधियाना स्थानीय हार्वेस्ट टेनिस अकादमी जस्सोवाल लुधियाना में चल रही दूसरी एशियाई जूनियर टेनिस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 21 आयु वर्ग के जूनियर लड़कों की प्रतियोगिता के डबल्स मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। ओम यादव और वंश की जोड़ी ने बड़ा उलटफेर करते हुए चीन के रुई और जू जिन को टाई ब्रेकर में हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दोनों ने अपना मेडल पक्का कर लिया। जबकि अंडर-21 के दूसरे मुकाबले में भारत के पंजाब के खिलाड़ियों के जलवा रहा। सहजप्रीत और अरमान की जोड़ी ने मिक्स डबल्स में ब्रॉज मेडल जीता है। चीफ रैफरी मो.आजम, धर्मवीर कुमार और डॉ. प्रदीप कुमार सिंह सह सचिव सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ पंजाब ने बताया कि दूसरे सेमीफाइनल में भारत की तरफ से खेलते हुए आर्यन व नीतीश की जोड़ी ने चीन की जोड़ी झूमती व जी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-15 वर्ष आयु वर्ग लड़कों के डबल्स मुकाबले में थाईलैंड के पुमपत व कनिसोरन, भारत की तरफ से साईं यशविन, पृथ्वीराज, द्विज व नंदेश्वर की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के अंडर-15 वर्ष आयु वर्ग के युगल मुकाबलों में मंगोलिया, थाईलैंड व भारत ने क्वार्टर फाइनल में जबकि लड़कों के वर्ग में थाईलैंड व भारत के खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हार्वेस्ट टेनिस अकादमी जस्सोवाल में टेनिस खेलते खिलाड़ी। टेनिस खेलते खिलाड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *