अमृतसर| डीएवी कॉलेज में प्राचार्य डॉ अमरदीप गुप्ता की अध्यक्षता में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल और इकोनॉमिक्स विभाग की ओर से उद्यमिता कौशल पर एक विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एओएससी के को फाउंडर और डेटा एनालिस्ट गगनदीप सिंह थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता ने किया। मुख्य प्रवक्ता गगनदीप सिंह ने आज की अर्थव्यवस्था में उद्यमिता कौशल के महत्व पर बल दिया और अपने अनुभव सांझा किए। व्याख्यान के दौरान उन्होंने उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में विभाग मुखी प्रो कमल किशोर, स्टाफ सेक्रेटरी डॉ नीरज गुप्ता, डॉ गुरदास सिंह सेखों, प्लानिंग फॉर्म की इंचार्ज प्रो ऋतु अरोड़ा, मास कॉम विभाग के मुखी प्रो संदीप, प्रो आर के नय्यर, डॉ विक्रम चौधरी, डॉ गगनदीप रायजादा, प्रो मुनीश कपूर भी उपस्थित थे।


