स्मृति पुरस्कार कवि विशाल को कल मिलेगा

अमृतसर| पंजाबी साहित्य सभा बाबा बकाला साहिब ने इप्सा आस्ट्रेलिया के सहयोग से इस वर्ष का नौवां वार्षिक परमिंदरजीत मेमोरियल अवार्ड प्रख्यात कवि एवं संपादक विशाल को देने का निर्णय लिया है। रविवार 9 फरवरी को दशमेश पब्लिक स्कूल बाबा बकाला साहिब में उन्हें यह सम्मान प्रख्यात पंजाबी गजल कवि गुरतेज कोहरवाला, विशेष अतिथि लेखक एवं फिल्म लेखक कुलदीप सिंह बेदी के अलावा प्रख्यात कवि, आलोचक प्रो. कुलवंत औजला प्रदान करेंगे। समारोह की अध्यक्षता डॉ. गोपाल सिंह बुट्टर, मक्खन कोहाड़, कवि इंद्रेश मीत, कहानीकार दीप दविंदर, कंवर इकबाल और गुरमीत सिंह बाजवा मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *