डीएवी कॉलेज में कंप्यूटर शिक्षा पर सेमिनार

अमृतसर । कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों में रूचि जगाने के लिए डीएवी कॉलेज के कंप्यूटर विभाग और प्लेसमेंट- ट्रेनिंग सेल ने एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया । इसमें महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस और अन्य विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सेमिनार के मुख्य वक्ता महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय सोलन के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. पीके बांसल थे। प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कंप्यूटर से संबंधित जानकारी, इस क्षेत्र में जॉब के अवसर और भविष्य में संभावनाओं आदि के बारे में विस्तार से बताना था। डॉ. पीके बांसल ने कहा कि आज कंप्यूटर और प्रौद्योगिकी पर हमारी निर्भरता बहुत अधिक है। एक समय था जब कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने वाले केवल आईटी कंपनियों में भर्ती करती थीं। अब बैंकिंग और वित्त, यात्रा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, ई-कॉमर्स और सभी सरकारी-प्राइवेट कंपनियां प्रतिभाशाली कंप्यूटर इंजीनियरों की भर्ती कर रही हैं। विभाग मुखी प्रो. विक्रम शर्मा ने कहा कि जीवन में सफल होने के गुण मेहनत के बल पर इंसान आगे बढ़ता है। सफलता की कोई आसान राह नहीं होती है। इस लिए कंप्यूटर स्टूडैंड को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से अवगत होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *