डीएवी ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया

अमृतसर | डीएवी कॉलेज के डॉ. सलीम अली जूलॉजिकल सोसायटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जूलॉजी विभाग द्वारा नशा रोको मुहिम के तहत ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने छात्रों को नशा रोकने की शपथ दिलाई और कहा कि इस दिन का उद्देश्य नशे की लत के खतरों, अवैध व्यापार, रोकथाम, इलाज और पुनर्वास के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने नशामुक्त समाज की कल्पना को साकार करने के लिए सभी छात्रों, शिक्षकों से सहयोग की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *