मॉडल टाऊन में रात 2.44 बजे वारदात, परिवार सो रहा था खिड़की फांद घुसा चोर

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना कंटोनमेंट के अधीन आते मॉडल टाऊन स्थित एक घर से सोने के गहने, 100 यूके पाउंड और 15 हजार रुपए की चोरी हो गई। यह घटना वीरवार की दरमियानी रात 2.44 बजे की है। जब घर में चोरी हुई, तब परिवार अपने-अपने कमरे में सौ रहे थे। शुक्रवार तड़कसार साढ़े 5 बजे की चोरी के बारे में पता लगा। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घर के बाहर चार युवक आए थे, जो तीन गली में ही खड़े थे और एक युवक घर की दीवार फांदकर दाखिल हुआ। उसके बाद उसने रसोई खिड़की की जाली तोड़कर अंदर गया व गहने पैसे चोरी कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना कंटोनमेंट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिती जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी वीडियो को अपने कब्जे में लिया है। घर के मालिक का ब्यान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित तजिंदरजीत सिंह ने बताया कि उसकी ज्वाइंट फैमली है। चार परिवार रहते हैं। घर में दाखिल हुए चोर ने सभी के दरवाजों को खोलने का प्रयास किया था, लेकिन खुला नहीं। फिर वह रसोई की खिड़की के रास्ते अंदर आया और दो कमरों की अलमारियों को खोलकर चोरी की। उन कमरों में कोई नहीं सोया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी यूके रहती है, वह घर आई थी। अलमारी से एक डायमंड लौकेट, एक सोने की चैन, तीन अंगूठियां, 100 यूके पाउंड और 15 हजार रुपए की चोरी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *