अमृतसर| डीएवी सीसै स्कूल हाथी गेट में ‘टेलेन्ट हन्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छठी कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वतन्त्रता, देशभक्ति एवं वातावरण आदि विषयों पर रंग उकर कर अपने मन के भावों को अभिव्यक्त किया। छठी से आठवीं कक्षा तक के विघार्थियों में पहला इनाम कार्तिक, दूसरा खुशदीप, तीसरा अंश तथा यशराज एवं आर्यन को चौथा एवं 5वा स्थान मिला। 9वी, 10वीं कक्षा में कृष्णा पहले, भाविश दूसरे, आर्यन तीसरे, दमन चौथे और मिथुन 5वें स्थान पर रहें। प्रिं. विकास पराशर ने विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दे प्रोत्साहित किया।


