अमृतसर| डीएवी पब्लिक स्कूल, लॉरेंस रोड में ‘तनाव प्रबंधन’ विषय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सत्र में फरीदाबाद से डॉ. राखी पुरी और अमृतसर से शबनम शर्मा ने संसाधन विशेषज्ञ के तौर पर शिरकत की। विशेषज्ञों ने कहा कि तनाव को दबाव के रूप में देखने के बजाय जीवन का स्वाभाविक हिस्सा मानना चाहिए। उन्होंने सकारात्मक दृष्टिकोण और मुस्कान के साथ चुनौतियों का सामना करने पर बल दिया। इंटरएक्टिव सत्र और वीडियो के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव के कारणों की पहचान करने और व्यावहारिक रणनीतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल की प्रिंसीपल डॉ. पल्लवी सेठी ने विशेषज्ञों के रचनात्मक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि तनाव हमारे भीतर का एक भाव है, इसे बीमारी समझने के बजाय संतुलन बनाना सीखना अनिवार्य है। उन्होंने सभी को कार्यशाला में सीखी गई बातों को दैनिक जीवन में उतारने के लिए प्रोत्साहित किया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण संवादात्मक और ऊर्जावान बना रहा।


