अमृतसर| केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, नवाकोट के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्कूल में नवनिर्मित कमरों, एलईडी और कंप्यूटर आधारित आधुनिक शिक्षा प्रणाली का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ‘शिक्षा क्रांति’ का ही असर है कि आज हजारों विद्यार्थी निजी स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों का रुख कर रहे हैं। स्कूल की प्रिंसिपल नवदीप गिल ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्कूल की बेहतरी के लिए डॉ. गुप्ता हमेशा तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर मनजीत सिंह, सुखविंदर कौर, रेखा, हरजीत कौर और स्कूल स्टाफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


