भास्कर न्यूज | अमृतसर वॉयस ऑफ अमृतसर सामाजिक सेवा संस्था की ओर से मानव अधिकारों के विषय पर विरसा विहार में एक दिवसीय सेमिनार करवाया गया। संस्था की अध्यक्ष इंदु अरोड़ा और सचिव राजा इकबाल सिंह ने बताया कि मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा यह पहल की गई है। इस अवसर पर पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी, सदस्य मानव अधिकार आयोग पंजाब राज्य एवं यूटी चंडीगढ़, विशेष रूप से मुख्यातिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। इस मौके पर डीसी दलविंदरजीत सिंह, श्रीवनीला एडीसीपी पुलिस और सिविल सर्जन सतिंदरजीत सिंह बजाज भी विशेष रूप से मौजूद रहे। संस्था के संस्थापक डॉ. राकेश शर्मा, सीनू अरोड़ा तथा कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया। इ स दौरान पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी ने शहरवासियों से रूबरू होकर उनके सवालों के जवाब भी दिए। संस्था के यूथ प्रधान अमनदीप सिंह और फाउंडर मेंबर मानवदीप सिंह ने बताया कि इस सेमिनार में शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और मानव अधिकारों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


