अमृतसर| स्टेट ट्रेड कमीशन नॉर्थ हलके के सदस्य अशोक डिंपी चौहान ने कहा कि स्टेट ट्रेड कमीशन अमृतसर जिले की एक मीटिंग ग्रीन एवेन्यू में जिला चेयरमैन गुरप्रीत कटारिया के मुख दफ्तर ग्रीन एवेन्यू में बुलाई गई थी। मीटिंग में नॉर्थ हलके के ट्रेड कमीशन के चेयरमैन राहील खन्ना, सदस्य पंकज सेठ, विजय चंडोक, अरुण बजाज, रजनीश शर्मा, सुनील कुमार सुखजिंदर सोनू, गौरव अरोड़ा, विशाखा सिंह और रूपिंदर कटारिया ने हिस्सा लिया। मीटिंग में बोलते हुए गुरप्रीत कटारिया ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को मौके पर ही हल करने के लिए ट्रेड कमीशन 13 फरवरी को दोपहर 3 बजे टाउन हॉल में जिला स्तरीय मीटिंग करेगा। जिसमें शहर के अलग-अलग व्यापारी और एसोसिएशन हिस्सा लेंगे। मीटिंग में अमृतसर हलके के सभी विधायक, जीएसटी डिपार्टमेंट, कॉर्पोरेशन डिपार्टमेंट, बिजली डिपार्टमेंट, पुलिस डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और पंजाब सरकार के स्टेट लेवल के नेता खास तौर पर इस मीटिंग में मौजूद रहेंगे।


