रांची | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) का नाम में बदलाव कर वीर शहीद बुधु भगत विश्वविद्यालय करने के कैबिनेट के फैसले का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा प्रकोष्ठ) ने विरोध किया है। महासचिव डॉ. अभय कृष्ण सिंह ने कहा कि इससे महान व्यक्तित्वों के सम्मान में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होगी। राज्य सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और इसे वापस ले।


