DSPMU का वीर शहीद बुधु भगत विवि नाम करने का स्वागत

रांची | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) का नाम में बदलाव कर वीर शहीद बुधु भगत विश्वविद्यालय करने के कैबिनेट के फैसले का आदिवासी छात्र संघ ने स्वागत किया है। इसके लिए संघ ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बधाई दी है। संघ के सदस्यों ने वीसी प्रो. तपन कुमार शांडिल्य समेत शिक्षकों को अबीर गुलाल लगाकर कैंपस में एक-दूसरे को बधाई दी। मौके पर अध्यक्ष संजय महली द्वारिका दास, छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष अमनदीप मुंडा, महावीर उरांव, अमृत , रामदयाल समेत अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *