बिजली के खंभे की शिफ्टिंग में 6.5 करोड़ खर्च होंगे

लुधियाना| लुधियाना-राहों रोड पर मत्तेवाड़ा जंगलों में बनने वाली 2 किलोमीटर सड़क के निर्माण में आड़े आ रहे बिजली के खंभे, तारें और ट्रांसफार्मर को हटाने का फैसला हो गया है। पीडब्ल्यूडी के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर राजीव सैनी ने बताया कि उनकी तरफ से पावरकॉम को लेटर जारी करते हुए पैसों की मांग की गई थी। इस दौरान पावरकॉम ने एस्टीमेट राशि की लेटर वापस पीडब्ल्यूडी को भेज दी है, जिसमें करीब 6.5 करोड़ की मांग की गई है। एसई राजीव सैनी ने ये भी पुष्टि की है कि उनकी तरफ से अब राशि जारी करने के संबंध में लेटर राज्य सरकार को भेज दी है, जहां से मंजूरी मिलने के बाद फंड पावरकॉम को ट्रांसफर होगा और उसके बाद पावरकॉम की तरफ से ही तारें, खंभे और ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया जाएगा। बता दें कि दैनिक भास्कर ने ये मुद्दा गंभीरता से उठाया था कि लुधियाना से राहों, नवांशहर, गढ़शंकर, होशियारपुर और हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने वाले लोगों को 11 किलोमीटर दूर घूमकर सबसे महंगा एनएचएआई का टोल क्रॉस करके इस रूट पर जाना पड़ता है। जबकि 9 करोड़ रुपए से ज्यादा का टोल हर महीने अदा करने को मजबूर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *