डीग में अज्ञात बाइक सवार ने युवक को टक्कर मारी:गंभीर घायल युवक भरतपुर रेफर, अनाज मंडी के सामने हुआ हादसा

डीग शहर के नगर रोड स्थित अनाज मंडी के सामने सोमवार दोपहर एक अज्ञात बाइक सवार ने पैदल सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल डीग में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आरबीएम अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान श्याम (40) पुत्र नन्नूराम गुर्जर, निवासी रामबाग डीग के रूप में हुई है। वह अनाज मंडी के सामने सड़क पार कर रहा था, तभी शहर की ओर से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *