डीग जिले में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई।
पिछले लगभग एक सप्ताह से दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही थी। इधर मंगवारल को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। सड़कों पर वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी
इस बेमौसम बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि यह बारिश उनकी फसलों के लिए वरदान साबित होगी। यदि बारिश नहीं होती तो फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका थी।
तेज गर्जना के साथ डीग जिले सहित डीग शहर में भी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश होने से क्षेत्र के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है।


