डीग में नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, लोगों का विरोध:दुकानों के आगे से टीनशेड और फुटपाथ ध्वस्त किए गए

डीग शहर में नगर परिषद ने गुरुवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के आगे बने अवैध फुटपाथ और टीनशेड हटाए गए। यह अभियान गणेश मंदिर से शुरू होकर लक्ष्मण मंदिर तक चलाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जेसीबी की सहायता से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
नगर परिषद के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अतिक्रमणकारियों से स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटाने का आग्रह भी किया। इस अभियान में अतिक्रमण प्रभारी गौरव जांगिड़, राजाराम गुर्जर, नीटू पाराशर, यादराम जमादार, ओमप्रकाश जमादार सहित नगर परिषद के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *