डीग में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:बोड़ोली ढहर हत्याकांड में फरार 2 अन्य आरोपी भी दबोचे

डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने बोड़ोली ढहर गांव में हुए हत्याकांड के फरार 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश रज्जो गुर्जर भी शामिल है। यह गिरफ्तारी नगर रोड स्थित बरखेड़ा चौराहे से की गई। यह मामला करीब एक महीने पहले बोड़ोली ढहर गांव में एक विवाह समारोह के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है। पत्तल परोसने को लेकर सैनी और गुर्जर समाज के 2 पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई थी। इस घटना में चंदन सैनी नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश की पहचान रज्जो पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी बोड़ोली ढहर के रूप में हुई है। उसके साथ घनश्याम पुत्र रामहंस गुर्जर और नत्थी पुत्र भभूती गुर्जर, दोनों निवासी बोड़ोली ढहर को भी पकड़ा गया है।
इस हत्याकांड के संबंध में 18 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था। घटना वाले दिन पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को हिरासत में लिया था। अन्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश की जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *