डीग में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 33/11 केवी जीएसएस डीग से निकलने वाले रीको फीडर पर रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। विद्युत निगम के जेईएन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान नगर रोड, सहारा रोड, कलेक्ट्रेट, राजीव कॉलोनी, सूरजमल कॉलोनी और रीको एरिया सहित कई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए विद्युत सप्लाई बंद रखी जाएगी, ताकि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।


