डीग में 5 वर्षीय बच्चे की करंट से मौत:परिजनों ने लगाया समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप, SDM से शिकायत

डीग जिले के पहाड़ी कस्बे में करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने उपखंड अधिकारी (SDM) से मिलकर चिकित्सकों के खिलाफ शिकायत की है। बच्चे के चाचा ने बताया कि उनका 5 वर्षीय बालक सुमित पुत्र पवन घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते समय उसने गर्म पानी की रॉड पकड़ ली, जिससे उसे जोरदार करंट लगा। करंट लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजनों ने तुरंत बच्चे को पहाड़ी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उनका आरोप है कि अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं था। उपचार के अभाव में सुमित की मृत्यु हो गई। इस बात से नाराज होकर बच्चे के परिजन आक्रोशित हो गए और पहाड़ी उपखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी से शिकायत की और तत्काल न्याय की मांग की। उपखंड अधिकारी मुकुल दीक्षित ने परिजनों को समझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उस चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *