डीडवाना कारागृह में अपराधी सुधार दिवस आयोजित:समाज कल्याण सप्ताह के तहत बंदियों से चर्चा, योजनाओं की जानकारी दी

डीडवाना-कुचामन जिला कारागृह में अपराधी सुधार दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 1 से 7 अक्टूबर तक मनाए जा रहे समाज कल्याण सप्ताह के तहत हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर बंदियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही, परीवीक्षा अधिनियम पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित हुई। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। डिप्टी जेलर नरेश कुमार ने बंदियों को अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर दिया कि गलत रास्ते से हटकर सकारात्मक सोच और अच्छे कार्यों के माध्यम से ही व्यक्ति समाज में सम्मानजनक जीवन पुनः प्राप्त कर सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *