ब्यावर के राजियावास विद्यालय में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को सुपर लीग के मुकाबले खेले गए। लीग चरण के बाद क्वालिफाई करने वाली टीमों ने रोमांचक मुकाबलों में जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत की। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को सुपर लीग के मैच विभिन्न मैदानों (सेंट पॉल विद्यालय, सनातन धर्म महाविद्यालय और नरबद खेड़ा) में आयोजित हुए। शेष मैच शनिवार को होंगे। 17 वर्ष छात्रा वर्ग – अजमेर और कोटा का जलवा 19 वर्ष छात्रा वर्ग – झुंझुनूं और अजमेर की मजबूत शुरुआत मैचों का संचालन चीफ रेफरी दशरथ सिंह सहित पूनम लोहार, चंपालाल, सुनीता कुमारी, याकूब अली, महेश राव, सरिता कुमारी और रूपकला शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह केन, सुरेंद्र कोठारी और केवल चंद फुलवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


