डीडवाना-कुचामन के 2 फुटबॉलरों का संतोष ट्रॉफी में चयन:अदनान और मोहित राजस्थान टीम में शामिल, खेलप्रेमियों में खुशी की लहर

डीडवाना-कुचामन जिले के 2 फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद अदनान और मोहित सिखवाल का चयन प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से डीडवाना-कुचामन सहित नागौर क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। इन खिलाड़ियों का चयन नागौर फुटबॉल एसोसिएशन के माध्यम से हुआ है, जिसमें नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले शामिल हैं। नागौर जिला फुटबॉल संघ के सचिव फरहत अली ने बताया कि मोहम्मद अदनान पुत्र निसार अहमद) और मोहित सिखवाल पुत्र देवीलाल सिखवाल) का राजस्थान टीम में शामिल होना जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अदनान इससे पहले बी.सी. रॉय ट्रॉफी और सुब्रतो इंटरनेशनल प्रतियोगिता जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। संघ के उपाध्यक्ष शबीक अहमद उस्मानी और हनीफ गौड (मकराना) ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में संघ के लगातार प्रयासों, बेहतर कोचिंग और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के कारण नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। वर्तमान में लगभग हर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इस क्षेत्र के 2 से 3 खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो जिले में फुटबॉल के मजबूत विकास को दर्शाता है।
क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वे संतोष ट्रॉफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान और डीडवाना-कुचामन जिले का नाम रोशन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *