डीडवाना-कुचामन में 13 स्कूल-खेल मैदानों को मिली भूमि:शिक्षा, खेल सुविधाओं के विस्तार को जिला प्रशासन की मंजूरी

डीडवाना-कुचामन जिला प्रशासन ने 13 राजकीय विद्यालयों और खेल मैदानों के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दी है। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर लिया गया यह निर्णय शिक्षा और खेल अवसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि विभागीय प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीडवाना, छोटी खाटू और मकराना तहसीलों में भूमि आवंटन आदेश जारी किए गए हैं। डीडवाना तहसील में दूदौली, बेगाना तालाब, अंबापा, कोलिया, खोखरों का बास, चांदबासनी और चौलूखां में आठ विद्यालयों एवं खेल मैदानों को भूमि मिली है। छोटी खाटू के खरवालिया गांव में शहीद लांस नायक लिखमाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को भूमि आवंटित की गई है। मकराना तहसील के डेर की ढाणी जूसरी, बोरावड़, दाबड़िया और धानक्यानाड़ा जूसरी में भी विद्यालय निर्माण हेतु भूमि स्वीकृत की गई है। अधिकारियों के अनुसार, इस निर्णय से भवन निर्माण, खेल मैदान विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को बढ़ावा मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *