डीडवाना-कुचामन में 139 बदमाश गिरफ्तार:दो दिन के विशेष एरिया डोमिनेशन ​अभियान में 325 जगहों पर दबिश देकर पकड़ा

डीडवाना-कुचामन जिले में 20 और 21 दिसंबर को 2 दिवसीय विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देश पर संचालित इस अभियान के तहत कुल 139 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। इसमें 47 पुलिस टीमों के 183 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए 325 स्थानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान गंभीर प्रकरणों में वांछित 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 19 स्थायी वारंटी/पीओ मफरूर/गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण किया गया।
पुलिस ने 25 गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण करते हुए सामान्य प्रकरणों में 4 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया। वहीं धारा 170 बीएनएसएस के तहत 88 बदमाशों को पकड़ा गया। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर कानून का भय स्थापित करने के लिए ऐसे विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने और सहयोग करने की अपील की।
यह अभियान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून के प्रति विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *