डीडवाना कॉलेज में संविधान दिवस मनाया:आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया, प्रस्तावना का वाचन हुआ

डीडवाना के राजकीय बांगड़ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा गोदारा ने संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रस्तावना में निहित आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। मुख्य वक्ता डॉ. चेनाराम मुंदलिया ने संविधान को देश को जोड़ने वाला दस्तावेज बताया और प्रस्तावना को संविधान की आत्मा करार दिया। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान की भी जानकारी दी। नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी प्रो. छोटाराम मेघवाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के वाचन के साथ हुआ। इसके बाद ‘देश की आजादी के बाद डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों और विचारों का व्यावहारिक स्तर पर क्रियान्वयन’ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तृप्ति सिंघल, आशिष जिंजवाड़िया, चेनाराम महला, श्रीचंद छिंपा, मोनिका चौधरी, अखिलेश गर्वा, प्रीतम मीणा सहित अन्य संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *