डीडवाना में एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी पार:तोषीणा में वारदात, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

डीडवाना जिले के तोषीणा गांव में बदमाशों ने एटीएम चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कुचामन-खाटू बाईपास मार्ग पर स्थित एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी पार कर ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही खूनखूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एटीएम स्थल को सील कर आसपास के क्षेत्र का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाना शुरू किया। एटीएम में रखी नकदी की सही जानकारी संबंधित बैंक से मांगी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। एटीएम चोरी की इस वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों और व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *