डीडवाना में कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक:फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं की प्रगति पर दिया जोर

डीडवाना में सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं, विभागीय कार्यों और राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मां वाउचर योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति का जायजा लिया। रसद विभाग की खाद्य सुरक्षा योजना के नवीन आवेदनों, विद्युत विभाग की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और नए विद्युत कनेक्शनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, नगरीय निकायों की प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थलों पर जनसुविधाओं के विकास हेतु पिंक टॉयलेट निर्माण तथा राजकीय विद्यालयों में बने शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के सुचारु संचालन पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आमजन से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने का संदेश भी दिया गया।
बैठक में उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ.आर. मीणा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *