अलवर में सिलीसेढ़ झील के किनारे पर अवैध रूप से बने देशी ठाट होटल की सील नहीं खुल सकी। सोमवार को भी एडीजे कोर्ट नंबर तीन में सुनवाई नहीं हुई। अब मामले की सुनवाई 2 जनवरी 2026 को होगी। लेकिन जमीन के कन्वर्जन को लेकर संभागीय आयुक्त मंगलवार को सुनवाई कर सकते हैं। लेकिन यह नए साल में देशी ठाट होटल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन नहीं हो सकेगा। अलवर UIT ने 4 दिसंबर को सिलीसेढ़ में बने 10 होटल व ढाबों को सील किया था। जो अवैध रूप से बने हुए थे। जिनकी जमीन का कन्वर्जन नहीं है। इसलिए निर्माण को अवैध मानते हुए सील किया गया। इस मामले में एडीजे कोर्ट ने एक बार देशी ठाट होटल मालिक को राहत दी। लेकिन बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर यूआईटी ने दुबारा होटल पर सील लगा दी। अब मामले की सुनवाई वापस एडीजे कोर्ट अलवर नंबर तीन में होनी है। लेकिन अब तक तीन बार तारीख लगी चुकी है। लेकिन कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया है। इसी कोर्ट में 22 दिसंबर को सुनवाई की तारीख थी। लेकिन जज के नहीं आने के कारण आगे की तारीख 2 जनवरी दी है। देशी ठाट होटल की जमीन का कन्वर्जन नहीं होने के कारण संभागीय आयुक्त में भी फाइल चल रही है। वहां पर मंगलवार को सुनवाई होनी है। इधर, होटल के मालिक नमन का कहना है कि उनके पास सभी विभागों की एनओसी है। लेकिन जमीन का कन्वर्जन अटका हुआ है। इस कारण मामला संभागीयत आयुक्त कार्यालय में विचाराधीन है। वहां पर 23 दिसंबर को सुनवाई है। संभागीय आयुक्त यूआईटी को जमीन का कन्वर्जन करने के आदेश दे सकते हैं। असल में देशी ठाठ के बगल की जमीन का कन्वर्जन हो चुका है। अलवर के सिलीसेढ़ में सबसे अधिक देशी ठाट होटल चलता है। यहां हर साल नव वर्ष पर बड़ा आयोजन होता है। देश भर के टूरिस्ट आते हैं। लेकिन इस बार होटल सील है और आगे सुनवाई भी 2 जनवरी को है। इसलिए नए साल पर होटल नहीं खुल सकेगा। टूरिस्ट को दूसरे होटलों में सेलिब्रेशन के लिए जाना पड़ेगा।


