डीडवाना उपखंड में बालिया से सिंगरावट जाने वाले रेल मार्ग पर पटरी पार करते समय एक 19 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिंगरावट खुर्द निवासी सुरेंद्र (19) पुत्र चेनाराम रेल पटरी पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


