खाखोली स्कूल में विकास कार्यों का शिलान्यास:भामाशाहों ने माता-पिता की स्मृति में भेंट किए प्रवेश द्वार और क्लास रूम

डीडवाना जिले के खाखोली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। भामाशाहों के सहयोग से एक प्रवेश द्वार और तीन नए कक्षा कक्षों के निर्माण की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, भामाशाह, स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भामाशाहों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रभुराम खोखर ने अपनी माता स्व. भगवानी देवी की स्मृति में स्कूल के लिए प्रवेश द्वार के निर्माण की घोषणा की, जिसका आज शिलान्यास किया गया। इसी क्रम में पूर्व प्रधान जालाराम भाकर और उनके भाइयों ने अपने पिता स्व. सोनाराम भाकर एवं माता स्व. केसर देवी की स्मृति में स्कूल को एक कक्षा कक्ष भेंट किया। इसके अतिरिक्त स्कूल में दो अन्य कक्षा कक्षों का निर्माण DMFT (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से करवाया जाएगा। इस प्रकार स्कूल को कुल तीन नए कक्षा कक्षों का लाभ मिलेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य छगनलाल बुगालिया ने भामाशाहों और ग्रामीणजनों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये निर्माण कार्य स्कूल के भौतिक विकास में सहायक होंगे और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेंगे। ग्रामवासियों ने भी स्कूल विकास की इस पहल की सराहना की और भामाशाहों के योगदान को प्रेरणादायक बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *