डीडवाना में बांगड़ कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की दी जानकारी

डीडवाना के राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) की ओर से एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया से अवगत कराना था। कार्यक्रम में बीएलओ सुपरवाइजर तंवर सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया।
सिंह ने फॉर्म 6, फॉर्म 8, एसआईआर (SIR) और एसएसआर (SSR) से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इन फॉर्मों को सही तरीके से भरने के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया। मताधिकार के महत्व की दी जानकारी
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य मनीषा गोदारा ने विद्यार्थियों को मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार एवं कर्तव्य है।
कार्यक्रम में ELC के सदस्य, महाविद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सत्र के अंत में विद्यार्थियों ने अपनी शंकाओं और प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया।
यह जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति समझ विकसित करने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *