डीडवाना: हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन संपन्न:पाढ़ा माता बस्ती में 1 फरवरी को होगा विशाल आयोजन

डीडवाना नगर की पाढ़ा माता बस्ती में आगामी 1 फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत रविवार को आयोजन स्थल सेठों की गली चौक में विधि-विधान से भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। यह आयोजन हिंदू समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के जागरण के उद्देश्य से किया जा रहा है।भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत पं. पुरुषोत्तम व्यास एवं पं. सर्वेश्वर व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की। मुख्य यजमान मदनलाल सैनी ने भूमि पूजन कर धर्म ध्वजा फहराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और मातृ शक्ति धार्मिक वातावरण के बीच मौजूद रहे। समारोह में बस्ती के वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों में रामचंद्र माथुर, राम कुंवार ओझा, विजय जोशी, चंद्रमोहन पारीक, पुखराज सामरिया, रामावतार सारड़ा, अमरीश माथुर, विशाल माथुर, धनेश अग्रवाल, जयकिशन जांगिड़, जनक पसारी, रामलाल चौहान, प्रद्युम्न व्यास, सुमित सारड़ा, संजय माथुर, ओमप्रकाश सोनी और पवन सोनी सहित अनेक लोग मौजूद थे। आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन के अंतर्गत आज से पूरे सप्ताह विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ, राज राजेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक दीपदान, प्रभात फेरी, वाहन रैली और कलश यात्रा जैसे आयोजन शामिल हैं। भूमि पूजन के साथ ही सम्मेलन की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। बस्ती क्षेत्र में फ्लैक्स, बैनर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। साथ ही, गृह संपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार, मुख्य सम्मेलन में दयाल आश्रम कोलिया के महंत स्वामी रामस्वरूप दास महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त, अन्य प्रखर वक्ताओं का मार्गदर्शन भी मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान भजन, देशभक्ति गीत, कविता पाठ और सामूहिक कीर्तन भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने इस सम्मेलन को डीडवाना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। भूमि पूजन कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *